Bihar News झोलाछाप चिकित्सकों से सभी परेशान हैं। ये लोग किसी की जान के लिए खतरा तक बन जाते हैं। कई की तो मौत भी हो चुकी है। प्रशासन ने इनके खिलाफ कदम भी उठाए हैं लेकिन फिर भी झोलाछाप चिकित्सकों की भरमार है। बताया जाता है कि दलालों के माध्यम से इनका काम चल रहा है। दलाल सरकारी अस्पताल से मरीजों को बहला-फुसलाकर इनके पास भेज देते हैं।
