मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दिन अभिनेता ने पेट डॉग ‘कटोरी’ के साथ अपने जन्मदिन का केक काटा।
मोमबत्ती की रोशनी में अपने चॉकलेट केक के सामने अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए, वह अपने सफेद पेट डॉग के साथ केक के सामने प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं।
तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, “सभी के प्यार के लिए आभारी हूं।”
अभिनेता, निर्देशक करण जौहर के साथ एक फिल्म को लेकर काम कर रहे हैं।
उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए, निर्देशक करण जौहर ने कहा, ”उम्मीद है कि हमारा सहयोग यहां से और मजबूत होता जाएगा और बड़े पर्दे पर जादू पैदा करना कभी बंद नहीं करेगा।”
प्रोजेक्ट का विवरण फिलहाल सामने नहीं आया है।
–आईएएनएस
एमकेएस/एबीएम
