पश्चिम बंगाल के हावड़ा में मंगलवार (21 नवंबर) की सुबह आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक हावड़ा के घुसुरी में एक प्लास्टिक गोदाम में आग लगी है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हुई हैं। पीटीआई ने घटना की वीडियो भी जारी की है जिसमें उठते हुए धुएं के गुबार को देखा जा सकता है।
