बिहार के पूर्णिया जिले में सर्जन डॉ. राजेश पासवान पर हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर आईएमए ने एक दिन की हड़ताल का आह्वान कियाा है। इधर मंगलवार को इस हड़ताल की वजह से क्लीनिक बंद होने से सरकारी अस्पतालों पर दबाव बढ़ गया है। मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ लगी हुई है।
