टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पीएम मोदी के जाने का वीडियो आया सामने, सबको दिल्ली आने का दिया निमंत्रण

भारतीय टीम विश्व कप के फाइनल में हार गई। ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया को छह विकेट से हरा दिया। इस मैच को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्टेडियम पहुंचे थे। मैच में टीम की हार के बाद वह ड्रेसिंग रूम पहुंचे। उन्होंने वहां कप्तान रोहित शर्मा, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और कोच राहुल द्रविड़ समेत पूरी टीम से मुलाकात की और उनकी पीठ थपथाई। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी वहां मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने सभी खिलाड़ियों से कहा कि आपने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में हार गए, लेकिन ये होता रहता है।

Related Articles

Latest News