IND vs AUS Final भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं और 20 साल बाद दोनों टीम फाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरेगी। टीम इंडिया की जीत के लिए ऋषिकेश में स्पेशल गंगा आरती की गई। इस दौरान लोगों ने जीत की कामना की।
