वेस्ट बैंक में इजराइली सेना ने की पांच फिलिस्तीनियों की हत्या


रामल्ला, 18 नवंबर (आईएएनएस)। रामल्ला स्थित फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वेस्ट बैंक के हेब्रोन और जेनिन शहरों में इजराइली सेना के साथ झड़प में कम से कम पांच फिलिस्तीनी मारे गए।

समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने कहा कि उनमें से दो को शुक्रवार सुबह हेब्रोन के उत्तर में एक इजराइली सैन्य चौकी पर गोली मार दी गई।

इज़राइली सेना ने कहा कि उसके सैनिकों ने एक वाहन के अंदर फ़िलिस्तीनियों के हमले का जवाब दिया।

इज़राइली मीडिया ने बताया कि कार के अंदर दो व्यक्ति थे, इनमें से एक गाड़ी चला रहा था और दूसरा सैन्य बलों पर गोलीबारी कर रहा था।

इससे पहले शुक्रवार को मंत्रालय ने इजराइली हवाई हमले के बाद उत्तरी वेस्ट बैंक में जेनिन शरणार्थी शिविर में तीन व्यक्तियों की मौत की घोषणा की थी।

आधिकारिक फ़िलिस्तीनी समाचार एजेंसी डब्‍ल्‍यूएएफ के अनुसार, 7 अक्टूबर को इज़रायली-फ़िलिस्तीनी संघर्ष का एक नया दौर शुरू होने के बाद से वेस्ट बैंक में इज़रायली गोलीबारी में 200 से अधिक फ़िलिस्तीनी मारे गए हैं।

–आईएएनएस

सीबीटी

int/khz


Related Articles

Latest News