राष्ट्रपति मुर्मु ने उठाया ‘डीप-फेक समस्या’ का मुद्दा, कहा- पुलिस को तकनीक में अपडेट रहने की है जरूरत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल और डीप-फेक की समस्या पर बात की। उन्होंने शनिवार को कहा कि पुलिस अधिकारियों को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हमेशा अपडेट रहना होगा। उन्होंने कहा कि नई तकनीक और सोशल मीडिया के प्रभाव से परिस्थितियां तेजी से बदलती हैं। अपराधियों द्वारा जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जाता है और डीप-फेक जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।

Related Articles

Latest News