Pat Cummins Press Conference Ind vs Aus आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस प्रेस कॉन्फ्रेंस में घबराए हुए नजर आए। उन्होंने इस दौरान कहा कि खिताबी मुकाबले में उनकी टीम को टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से सबसे बड़ा खतरा हैं। इसके साथ ही पैट कमिंस ने अहमदाबाद की पिच को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
