आईडीएफ दक्षिण गाजा में हमास आतंकवादियों की करेगा तलाश


तेल अवीव, 18 नवंबर (आईएएनएस)। हमास के कई शीर्ष नेताओं के वहां छिपे होने की खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) दक्षिण गाजा में तलाशी अभियान शुरू करेगा।

गाजा पट्टी को उत्तर और दक्षिण गाजा में विभाजित करने और आईडीएफ द्वारा उत्तर की ओर नियंत्रण लेने के साथ, ऐसी खुफिया रिपोर्टें हैं कि हमास के कई शीर्ष नेता दक्षिण गाजा में चले गए हैं और इसलिए इस कदम की घोषणा की गई है।

आईडीएफ ने स्वयं स्वीकार किया है कि उत्तरी गाजा से लगभग आठ लाख लोग दक्षिणी गाजा में विस्थापित हो रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र राहत कल्याण एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) पहले ही कह चुकी है कि दक्षिण गाजा में उसके केंद्र लोगों से भर गए हैंं।

आईडीएफ ने शुक्रवार देर रात एक बयान में कहा कि बल व्यवस्थित तरीके से काम कर रहा है और हमास आतंकी संगठन को जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा।

आईडीएफ उन बंधकों की भी तलाश कर रहा है, जिन्हें 7 अक्टूबर को दक्षिणी इज़राइल से हमास आतंकवादियों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। आईडीएफ ने कहा कि सेना के पास बंधकों के स्थान के संबंध में कुछ खुफिया सूचनाएं हैं।

शुक्रवार को अल-शिफ़ा अस्पताल के परिसर के पास दो महिला बंधकों के शव बरामद किए गए।

–आईएएनएस

सीबीटी

आल/खज़


Related Articles

Latest News