विश्व कप फाइनल के लिए मशहूर हस्तियों का अहमदाबाद पहुंचना शुरू हो गया है। हाल ही में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 का हिस्सा बल्लेबाज और विकेटकीपर केएल राहुल की पत्नी, एक्ट्रेस अथिया शेट्टी को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज को 2023 विश्व कप फाइनल देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। संभावना है कि इस मैच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।
