मणिपुर में उग्रवादियों ने गुरुवार सुबह असम राइफल्स के जवानों पर घात लगाकर हमला कर दिया। हालांकि उग्रवादियों ने जिस समय जवानों पर हमला किया उस समय सभी जवान बख्तरबंद वाहन सवार थे जिसके कारण उन्हें किसी भी तरह की चोट नहीं आई है। एक अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों ने यह हमला मणिपुर के तेंग्नौपाल जिले में बख्तरबंद वाहन के नीचे कम तीव्रता वाले IED विस्फोट से किया।
