बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को अपने चार दोस्तों के साथ कमरे में बंदकर कथित रूप से बलात्कार कराया. पुलिस पांचों की तलाश कर रही है.
पुलिस के अनुसार धामपुर क्षेत्र के एक गांव में रात के समय एक युवक ने शराब के नशे में चूर अपने चार दोस्तों के सामने अपनी पत्नी को परोसने के लिए सभी को उसके साथ कमरे में बंद कर दिया. यहां रात को उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया.
