अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग उद्योग एक्सपो-2023 की शुरुआत


बीजिंग, 16 नवंबर (आईएएनएस)। चीन के थ्येनचिन शहर में 16 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग उद्योग एक्सपो- 2023 उद्घाटित हुआ। बताया जाता है कि वर्तमान मेले का क्षेत्रफल 50 हजार वर्ग मीटर है।

स्मार्ट ग्रीन बंदरगाह, अपतटीय इंजीनियरिंग उपकरण और जहाज, बंदरगाह मशीनरी, शिपिंग सेवा, रसद उपकरण और शिपिंग जीवन आदि क्षेत्रों में नई उपलब्धियां मेले में प्रदर्शित की जा रही हैं। 22 देशों और क्षेत्रों की कई अग्रणी कंपनियां मेले में हिस्सा ले रही हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस


Related Articles

Latest News