गोरखपुर में दिवाली की रात पटाखों के शोर ने जहां लोगों को चैन से सोने नहीं दिया वहीं, जमकर हुई आतिशबाजी से शहर की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई। महल 24 घंटे में ही प्रदूषण पांच गुना बढ़ा गया। रविवार की सुबह जहां एक्यूआई का स्तर 62 था, सोमवार की रात को यह आंकड़ा 300 तक पहुंच गया।
