प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में चुनावी दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी बुधवार यानी आज बाड़मेर के बायतु में सभा को संबोधित करेंगे। 2018 विधानसभा चुनाव में यहां 07 विधानसभा सीटों में से 06 पर कांग्रेस ने बाजी मारी थी जबकि बीजेपी के खाते में सिर्फ एक सीट आई थी। ऐसे में बीजेपी इस पर जोर-शोर से यहां बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए जुटी हुई है।
