PM Modi Udaipur Visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं। दिन भर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं जनता को न्यौता देकर इस सभा में आमंत्रित किया है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि जिले की सभी आठों विधानसभाओं के पार्टी प्रत्याशियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर जगह मिलेगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उदयपुर यात्रा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से गाइड लाइन तय की गई है। गुरुवार सुबह 6 बजे से लेकर अगले 24 घंटे तक पाबंदियां लागू रहेंगी। जिसमें जिले को नो फ्लाइ जोन भी शामिल है। इस दौरान उदयपुर जिले के संपूर्ण राजस्व क्षेत्र में किसी प्रकार के यूएवी, ड्रोन, गुब्बारे आदि को उड़ाने की अनुमति नहीं रहेगी।
