अमिताभ बच्चन ने अल्लू अर्जुन की तारीफों के बांधे पुल, 'श्रीवल्ली' डांस स्टेप की तारीफ की


नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेता अल्लू अर्जुन की प्रशंसा की और अपना उत्साह साझा करते हुए कहा कि कैसे ‘श्रीवल्ली’ गाने में अल्लू अर्जुन का डांस स्टेप कुछ ही समय में इंटरनेट पर वायरल हो गया।

गाने को जावेद अली ने गाया है और इसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना हैं। यह ट्रैक तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ से है।

एपिसोड 62 में, मेजबान अमिताभ बच्चन ने रोलओवर प्रतियोगी ओडिशा के भुवनेश्वर से इप्सिता दास का हॉट सीट पर स्वागत किया।

20,000 रुपये के लिए, कंटेस्टेंट से पूछा गया: “साल 2023 में सर्वश्रेष्ठ एक्टर के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार किसे दिया गया था?”

दिए गए विकल्प थे – रजनीकांत, ममूटी, अल्लू अर्जुन और ऋषभ शेट्टी। सही उत्तर ‘अल्लू अर्जुन’ था।

अमिताभ ने कहा, “अल्लू अर्जुन को 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के लिए पुरस्कार मिला। लेकिन कोविड के कारण दो साल तक यह पुरस्कार नहीं दिया गया जो बाद में उन्हें दिया गया। क्या आपने ‘पुष्पा’ देखी है?” “

कंटेस्टेंट: “हां सर”।

एक्टर ने कहा, “यह शानदार फिल्म है? उनका अभिनय दमदार था। मैंने अपने जीवन में पहली बार चप्पल उतरने जैसी कोई चीज वायरल होते देखी। डांस करते समय वह उतर गई।”

कंटेस्टेंट: “यह एक आइकोनिक स्टेप है।”

बिग बी: “और जितने लोग उनका डांस स्टेप कॉपी करते है, उन्होंने अपनी चप्पलें उतारनी शुरू कर दीं, फिर पहनते और चलते… इस तरह यह हिट हो गया।”

‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ सोनी पर प्रसारित होता है।

–आईएएनएस

पीके/एबीएम


Related Articles

Latest News