SC on Delhi Pollution प्रदूषण का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में आज प्रदूषण के आकलन के लिए जिला स्तर पर एक स्थायी विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग वाली याचिका दाखिल हुई जिसपर कोर्ट ने विचार करने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा कि यह पूरी तरह से नीतिगत मामला है जिसपर विचार नहीं हो सकता।
