आदमखोर बन गया गुलदार, सिर से नीचे पूरा शरीर खा गया : बिजनौर जिले में गुलदार आपदा बन चुका है। आंकड़े बहुत डरावने हैं। पिछले दस माह में ही अलग-अलग जगहों पर जिले में गुलदार के हमलों में 17 इंसानों की जान चली गई। इनमें आठ बच्चे भी शामिल हैं। हसनअलीपुर में गुलदार ने 12 वर्षीय बालक जिगर को न सिर्फ मारा, बल्कि सिर से नीचे पूरा धड़ खा गया। वन्य जीव विशेषज्ञ मान रहे हैं कि गुलदार आदमखोर हो गया है। जिस तरह उसने मांस खाया है, वह अगले तीन से चार दिन जंगल में छिपा रह सकता है। यदि उसे पकड़ा नहीं गया तो वह अगले एक सप्ताह में ही अगला हमला कर सकता है।
