Punjab News: बटाला पुलिस की तरफ से हैरी चट्ठा गिरोह के छह लोगों को एक मुठभेड़ के दौरान पकड़ा है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल हो गया था, जिसकी हालत गंभीर देखते हुए अमृतसर अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि इनमें चार पिस्तौल और गोलियां बरामद की गई हैं। यह गिरोह पिछले कई महीनों से पुलिस जिला बटाला मे सक्रिय था। जो कारोबारियों से रंगदारी देने से मना करने पर उने घरों पर गोलियां चला कर धमकाता आ रहा था।
