कानपुर में पीडब्ल्यूडी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए गोविंदपुरी पुराने पुल की सड़क टेंडर खुलने से पहले ही बना दी। उधर, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) ने केशवनगर में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के पास नहरिया रोड को अधूरा छोड़ दिया।
