प्रदर्शनकारी गाजा में सैन्य कार्रवाई रोकने की मांग तो कर रहे हैं लेकिन यह कहने से साफ बच रहे कि हमास आतंकियों को बंधकों को रिहा कर देना चाहिए। यह काम कई देश भी कर रहे हैं और इसी कारण भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में गाजा को लेकर आए प्रस्ताव से दूरी बना ली। कई विपक्षी दलों को यह रास नहीं आया। इसमें कांग्रेस प्रमुख है।
