Sunday, February 15, 2026

करीना के ईस्टर सेलिब्रेशन को देख फिदा हुए फैंस, जेह की क्यूटनेस पर हार बैठेंगे दिल


Image Source : INSTAGRAM/KAREENAKAPOORKHAN
kareena kapoor easter celebration

दुनियाभर में गुड फ्राइडे के तीसरे दिन ईस्टर संडे मनाया जाता है, इसे लेकर ऐसी मान्यता है कि गुड फ्राइडे पर सूली पर चढ़ाए जाने के बाद तीसरे दिन प्रभु यीशु फिर से जीवित हो गए थे। इस खास दिन को बॉलीवुड सेलेब्स भी खूब सेलिब्रेट करते हैं। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की ‘गीत’ करीना कपूर ने अपने ईस्टर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। तस्वीरों में करीना कपूर (Kareena Kapoor) के दोनों बच्चे जेह और तैमूर के ईस्टर सेलिब्रेशन की मस्ती की झलक दिख रही है।

जेह और तैमूर का ईस्टर

करीना कपूर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बच्चों की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे ईस्टर बन्नी। सभी को हैप्पी ईस्टर। खजाना ढूंढते रहिए हमेशा।’ तस्वीरों में तैमूर अली खान, जेह अली खान, सैफ अली खान, सोहा अली खान की बेटी इनाया नौमी खेमू और करिश्मा कपूर के बेटे कियान नजर आ रहे हैं। सभी अपने सिर पर हैंडमेड बन्नी कैप पहने है जो उन पर जच रही है। पहली तस्वीर में तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में जेह और इनाया मस्ती करते दिख रहे हैं। तीसरी तस्वीर में सैफ अली खान और तैमूर अली खान के साथ करिश्मा कपूर का बेटा कियान दिखाई दे रहा है। इन्हें देखकर लग रहा है कि बच्चों के साथ सैफ ने ईस्टर पर खूब मस्ती की है।

करीना कपूर की फिल्में

करीना कपूर खान ने आखिरी बार साल 2022 में रिलीज हुई ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी। उम्मीद के मुताबिक इस फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। आने वाले समय में करीना कपूर के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं जिनमें उनका ओटीटी डेब्यू भी शामिल है। फिल्म ‘द क्रू’ में करीना कपूर कृति सेनन और तब्बू के साथ दिखेंगी तो वहीं वेब सीरीज में करीना कपूर (Kareena Kapoor) बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा और जयदीप अहलावत के साथ नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: मिनी माथुर ने बताया ‘इंडियन आइडल’ के पीछे का काला सच, रिएलिटी के नाम पर मिलता है धोखा

MTV Roadies Season 19: रिया चक्रवर्ती बनेंगी शो की नई गैंग लीडर? एक्शन मोड में आईं नजर

कौन है Kangana Ranaut के सपनों का राजा? सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई खलबली

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन





Source link

Related Articles

Latest News