IND vs ENG: पांच मैचों में सिर्फ एक जीत और हाथ लग चुकी है चार हार। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में यह हाल डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड का है। अफगानिस्तान और फिर श्रीलंका जैसी टीम ने इस टूर्नामेंट में जोस बटलर की सेना को चारों खाने चित किया है। टीम इंडिया के खिलाफ अगर इंग्लैंड के हाथ से जीत फिसली तो टीम के विश्व कप सफर पर ब्रेक लग जाएगा।
