भारत ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में जॉर्डन-मसौदा प्रस्ताव पर मतदान करने से दूरी बना ली। इसमें इजरायल-हमास युद्ध में तत्काल मानवीय युद्ध विराम और गाजा पट्टी में निर्बाध मानवीय पहुंच का आह्वान किया गया था। उन्होंने कहा कि मैं हैरान और शर्मिंदा हूं कि हमारे देश ने गाजा में युद्ध विराम के लिए मतदान करने से परहेज किया।
