पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान शरणार्थियों को वापस भेजने के एलान ने क्षेत्रीय जियो पॉलिटिक्स में नया समीकरण पैदा कर दिया है। इसके पीछे एक तरफ जहां तहरीक-ए-तालिबान का बढ़ता प्रभुत्व है तो दूसरी तरफ डूरंड लाइन का मुद्दा भी है। चीन और अफगानिस्तान की बढ़ती दोस्ती भी एशिया में नया समीकरण गढ़ रही है। आर्थिक और राजनीतिक स्तर पर खस्ताहाल पाकिस्तान के लिए यह मुद्दा गले की फांस गया है।
