पीएम मोदी ने कहा कि मैं वास्तव में पिछले कुछ सालों के दौरान मुझे मिले स्मृति चिन्हों की नीलामी को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से बहुत उत्साहित हूं। जैसा कि आप सभी जानते हैं यह आय नमामि गंगे को समर्पित है। मैं आप सभी को इसमें शामिल होने और मुझे प्राप्त कुछ विशेष स्मृति चिह्नों के लिए अपनी बोली लगाने के लिए प्रोत्साहित करता हूं।
