यूपी के हरदोई में जिला कारागार में निरुद्ध सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम से कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात नहीं हो सकी, प्रशासन का कहना है कि अब्दुल्लाह आजम से मुलाकात करने वालों की सूची मांगी गई थी जिसमें उसने उन्होंने 10 लोगों की सूची दी है,उस सूची में कांग्रेस के किसी नेता का नाम शामिल नहीं है कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने जिला कारागार प्रशासन पर मुलाकात ना करने का आरोप लगाया है
