सहारनपुर जनपद के सरसावा के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। श्री कृष्ण मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में आज यहां देश भर से साधु-संत जुट रहे हैं, जिसमें सर संघचालक मोहन भागवत बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने पहुंचे हैं। कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
