आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के 24वें मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना नीदरलैंड्स से हो रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कमाल की रही। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में कंगारू टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का बल्ला जमकर गरजा।
