सस्पेंस राइड का वादा करता अभिनेता मिलिंद सोमन और अभिनेत्री खुशाली की फिल्‍म 'स्टारफिश' का टीजर


नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता मिलिंद सोमन और अभिनेत्री खुशाली कुमार की नई फिल्म ‘स्टारफिश’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। पूरी फिल्म में सबसे रहस्यमय चरित्र में मिलिंद अपने ‘आध्यात्मिक गुरु’ अवतार में शानदार दिख रहे हैं।

45 सेकंड के वीडियो में रोमांस और संगीत दोनों शामिल हैं। जो एक रहस्यमय अंधेरे स्वर से भरा हुआ है, जो एक तरह की सस्पेंस की यात्रा करवाता है।

यह क्लिप पूरी तरह से अभिनेत्री खुशाली कुमार के दृष्टिकोण से दिखाई गई है, जहां उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, “यादें अजीब हो सकती हैं और शायद समुद्र से भी गहरी। सतह पर जो दिखता है, हमेशा वैसा नहीं होता, मेरी जिंदगी भी काफी हद तक ऐसी ही है।”

खुशाली को एक सेक्सी और एक बहुत ही स्वतंत्र महिला के रूप में देखा जा सकता है। उन्‍हें टीजर में हमेशा खुशमिजाज मूड में तैरते और संगीत सुनते हुए दिखाया गया है।

टीचर में मिलिंग सोमन को केवल कुछ सेकंड के लिए देखा जा सकता है। वह इसमें लंबे सफेद बालों के साथ दिख रहे हैं। वह एक ‘आध्यात्मिक गुरु’ की तरह लग रहे हैx।

1990 के दशक में ‘मेड इन इंडिया’ म्यूजिक वीडियो से मशहूर हुए ‘वैली ऑफ फ्लावर्स’ के अभिनेता ने स्लीवलेस स्टाइलिश बनियान पहनकर अपने लुक को बरकरार रखा है।

टीचर का संगीत अहसास कराता है कि ‘स्टारफिश’ संभवतः एक थ्रिलर फिल्म है।

‘स्टारफिश’ का निर्देशन अखिलेश जयसवाल ने किया है। इसमें खुशाली कुमार, मिलिंद सोमन, एहान भट्ट और तुषार खन्ना हैं। यह फिल्म 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम


Related Articles

Latest News