दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार, अगले कई दिन भी छाए रहेंगे बादल


नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से जारी बारिश का दौर आगे भी बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक, आज 10 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 10 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इस दौरान हवा में नमी का स्तर काफी अधिक रहने का अनुमान है। सुबह और शाम के समय उमस लोगों को परेशान कर सकती है। विभाग ने इस दिन सामान्य तौर पर बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि इस दिन किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं दिखाई गई है।

वहीं, 11 अगस्त को बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है, जिसके चलते मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद भी 12 से 15 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।

11 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन आर्द्रता का स्तर 90 और 85 प्रतिशत तक रह सकता है। मौसम विभाग ने सामान्य तौर पर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। पूर्वानुमान के मुताबिक, 11 अगस्त को सुबह हल्की से मध्यम बारिश, पूर्वाह्न में भी हल्की से मध्यम बारिश और दोपहर के समय भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शाम के समय बारिश की तीव्रता घटकर बहुत हल्की से हल्की बारिश रह सकती है, जबकि रात में भी बहुत हल्की से हल्की बारिश के आसार हैं। ऐसे में दिनभर रुक-रुककर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

12 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दिन आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। हालांकि, इस दिन कोई चेतावनी नहीं दी गई है। इसके बाद 13 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दिन भी सामान्य तौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दिन के लिए भी कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

14 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन भी सामान्य तौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 15 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन भी आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। इस दिन भी कोई चेतावनी जारी नहीं दिखाई गई है।

लगातार बादल और बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर के अधिकतम तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। 33 से 34 डिग्री के आसपास अधिकतम तापमान रहने से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, आर्द्रता 85 से 90 प्रतिशत तक रहने के कारण वातावरण में उमस काफी अधिक बनी रह सकती है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट के बावजूद चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

–आईएएनएस

पीकेटी/डीसीएच


Related Articles

Latest News