रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में कदम- कदम पर प्रयागराज के कुंभ की छाप दिखेगी। बागबिजेसी की जिस 50 एकड़ भूमि पर अतिथियों व भक्तों के आवास की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, वहां टेंट सिटी को आकार देने का कार्य कुंभ में टेंट सिटी बसा चुकी फर्म के हवाले है।यहां तीर्थ क्षेत्र पुरम में छह नगर विकसित किए जांएगे, जिसमें दो संतों के लिए तथा चार अन्य भक्तों के लिए होंगे। यहां ध्वनि विस्तारक का जिम्मा कुंभ में कार्य करने वाली आशा कंपनी के पास है। इस परिक्षेत्र में चार सबमर्सिबल पंप लगाए जा रहे हैं, जिनसे पानी की आपूर्ति होगी। दो बिजली के कनेक्शन लिये जाएंगे, जिसमें पहला तीन सौ किलोवाट तथा दूसरा 63 किलोवाट का है।
