पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का लक्ष्य है कि राज्य के सभी हिस्सों में ‘सीएम दी योगशाला’ मुहिम की शुरुआत हो जिससे कि राज्य के जवान बुजुर्ग और बच्चे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और खुद को निरोग बनाएं। इसको देखते हुए हाल ही में मुख्यमंत्री ने तीसरी चरण (थर्ड फेस) में 15 और शहरों में ‘सीएम दी योगशाला’ पहल का आगाज किया।
