राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट आलाकमान की मर्जी से तैयार हुई तो दूसरी लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित प्रदेश के नेताओं को साधने की कोशिश की गई। वहीं कांग्रेस में न तो पार्टी की गाइडलाइन काम आई और न ही सर्वे काम आया।
