Punjab Crime पंजाब के मुक्तसर में चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी और साली की हत्या कर दी। लाठी से सिर पर वार कर वारदात को अंजाम दिया। आरोपित ने वारदात को दोपहर करीब तीन बजे अंजाम दिया। आरोपित बलजिंदर सिंह फरार है। घटना के संबंध में थाना कोटभाई की पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
