दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पहुंचे फ्रैंकफर्ट, कोरियन कम्युनिटी से करेंगे मुलाकात


फ्रैंकफर्ट, 2 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग रविवार को फ्रैंकफर्ट पहुंचे। ये दौरा काफी खास है। इस दौरान वो जर्मनी में रह रहे प्रवासी कोरियाई लोगों से मुलाकात भी करेंगे।

योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रैंकफर्ट उनके पांच देशों के दौरे का आखिरी पड़ाव है। ये दौरा 24 जुलाई को सैन फ्रांसिस्को से शुरू हुआ था। जहां उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सेमीकंडक्टर्स के लिए साउथ कोरिया को ग्लोबल हब बनाने के विजन को प्रमोट करने के लिए ग्लोबल टेक कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात की थी।

इसके बाद ली ब्राजील, चिली और अर्जेंटीना पहुंचे थे। यहां उन्होंने जरूरी मिनरल सप्लाई और दूसरे द्विपक्षीय मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने लिए इन देशों के शीर्ष नेतृत्व संग शिखर वार्ता की।

राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, ली रविवार को सोल लौटने से पहले जर्मनी में रह रहे कोरियन कम्युनिटी के सदस्यों से मिलेंगे। अर्जेंटीना का अपना दौरा संपन्न कर ली फ्रैंकफर्ट पहुंचे हैं।

ब्यूनस आयर्स में, ली ने अर्जेंटीना के अपने समकक्ष राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ विशेष बातचीत की। इस दौरान दोनों नेता जरूरी मिनरल पर द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हुए, जिसमें पूरी लिथियम वैल्यू चेन में जॉइंट प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाना भी शामिल है।

इस दौरान अर्जेंटीना से कच्चे तेल के आयात को लेकर भी सहमति बनी, साथ ही साउथ कोरिया और साउथ अमेरिकन ट्रेड ब्लॉक मर्कोसुर के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत को जल्दी फिर से शुरू करने की दिशा में काम करने का वादा किया।

शुक्रवार को, राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने कहा कि साउथ कोरिया और अर्जेंटीना सहयोग के एक नए दौर की शुरुआत करेंगे, और माना कि करीबी द्विपक्षीय सहयोग स्ट्रेटेजिक रूप से पहले से कहीं ज्यादा जरूरी है। ली ने यह बात अर्जेंटीना में साउथ कोरियन कम्युनिटी के सदस्यों के साथ एक हुई मुलाकात में कही।

राष्ट्रपति ने कहा, “मुझे भरोसा है कि अर्जेंटीना और साउथ कोरिया के बीच सहयोग का एक नया दौर पूरी तरह से शुरू होगा।”

उन्होंने कहा, “बदलते इंटरनेशनल ऑर्डर के बीच, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्रांति से लेकर ग्लोबल सप्लाई चेन में बदलाव तक, स्ट्रेटेजिक द्विपक्षीय सहयोग पहले से कहीं ज्यादा जरूरी है।”

ली ने कहा कि साउथ कोरिया और अर्जेंटीना के बीच सहयोग ठोस नतीजों के चरण में पहुंच चुका है।

–आईएएनएस

केआर/


Related Articles

Latest News