मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अंशुला कपूर ने शुक्रवार को अपने रिसेप्शन के पीछे थीम की कहानी शेयर की। उन्होंने बताया कि फैंसी और 90 के दशक वाली डेकोरेशन थी।
अंशुला ने इंस्टाग्राम पर अपने रिसेप्शन का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि इस सेलिब्रेशन को उन्होंने 90 दशक को ट्रिब्यूट देने के लिए डिजाइन किया गया था। अंशुला कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “शादी हमारे रिश्तों और हमारी जड़ों के बारे में थी, लेकिन पार्टी पहचान और अंदाज को दिखाने वाली थी। अगर आपका बचपन 90 के दशक में बीता है, तो शायद इस जगह पर आपको अपने बचपन की कोई न कोई याद जरूर नजर आएगी।
उन्होंने बताया कि अंशुला ने बताया कि रिसेप्शन की जगह उस दौर को सेलिब्रेट करने वाली सोच-समझकर की गई डिटेल्स से भरी हुई थी। उन्होंने लिखा, “हमारी पार्टी में कैरोसेल बार, कैंडी कार्ट, हमारी पसंदीदा फिल्मों से जुड़ी छोटी-छोटी यादें और चीजें, नीयॉन लाइट्स थीं और ऐसा संगीत था, जिसने हमें घंटों डांस फ्लोर पर बनाए रखा। सबसे खास बात फोटो बूथ भी शामिल था, जिसने इस पूरी रात की मस्ती, हंसी और खुशी को हमेशा के लिए यादगार बना दिया। उन्होंने लिखा, “यह सबसे खुशियों भरी जगह थी, जहां हमने कदम रखा। सभी का दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने हमारे दिन को यादगार बना दिया।”
अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को मुंबई में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से बड़े सेटअप में शादी की थी। इसके बाद मुंबई में एक स्टार-स्टडेड रिसेप्शन हुआ, जिसमें परिवार के सदस्यों समेत मनोरंजन जगत के कई सेलेब्स आए। नई दुल्हन के रूप में अंशुला ने सिंदूर, मंगलसूत्र या चूड़ा पहनने के पारंपरिक नियमों को दरकिनार कर एक बेहद स्टाइलिश और मॉडर्न लुक चुना। उन्होंने अमित अग्रवाल द्वारा डिजाइन किया गया सिंदूरी लाल बनारसी ब्रोकेड आउटफिट पहना था। इस पार्टी की सबसे बड़ी हाईलाइट रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का डांस रहा। दोनों ने साथ मिलकर अपनी फिल्म ‘गुंडे’ के गाने पर जमकर डांस किया।
–आईएएनएस
एनएस/वीसी
