भाजपा ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की


नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाजपा ने मिजोरम में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल, स्मृति ईरानी, अर्जुन मुंडा, किरेन रिजिजू, प्रतिमा भौमिक, संबित पात्रा और अनिल एंटनी सहित 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है।

भाजपा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा सहित पूर्वोत्तर राज्यों के कई दिग्गज नेताओं को भी मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है। मिजोरम में 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है और मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

–आईएएनएस

एसटीपी/एबीएम


Related Articles

Latest News