बीसीसीआई सचिव सैकिया आईसीसी गवर्नेंस कमेटी के हेड होंगे, मॉरीशस 111वें सदस्य के तौर पर शामिल

[ad_1]

202607153865417

एडिनबर्ग, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नवगठित गवर्नेंस रिव्यू कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह फैसला एडिनबर्ग में आयोजित आईसीसी की वार्षिक कॉन्फ्रेंस के दौरान लिया गया, जहां संगठन ने प्रशासनिक सुधारों और वैश्विक क्रिकेट के विस्तार से जुड़े कई अहम निर्णयों पर मुहर लगाई। इसी सम्मेलन में मॉरीशस को आईसीसी का 111वां सदस्य भी आधिकारिक तौर पर शामिल किया गया।

आईसीसी बोर्ड ने वैश्विक क्रिकेट के संचालन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दो नई उप-समितियों के गठन को मंजूरी दी। गवर्नेंस रिव्यू कमेटी की जिम्मेदारी आईसीसी की प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा और उसे अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने की होगी। इस समिति की अध्यक्षता देवजीत सैकिया करेंगे। उनके साथ क्रिकेट साउथ अफ्रीका के डॉ. मोहम्मद मूसाजी और आईसीसी के स्वतंत्र निदेशक डॉ. रोस रिवाज सदस्य के रूप में शामिल होंगे।

इसके अलावा, आईसीसी ने तेजी से बढ़ती टी20 और अन्य फ्रेंचाइजी लीगों से जुड़े मामलों की निगरानी के लिए फ्रेंचाइजी लीग कमेटी का गठन किया है। इस समिति के अध्यक्ष बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष और बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल होंगे। समिति में देवजीत सैकिया, क्रिकेट नामीबिया के डॉ. रूडी वैन वुरेन, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी रिचर्ड गोल्ड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के टॉड ग्रीनबर्ग भी सदस्य होंगे।

आईसीसी ने मॉरीशस को अपना 111वां सदस्य बनाकर वैश्विक स्तर पर क्रिकेट के विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाया। बोर्ड ने कहा कि यह फैसला उभरते क्रिकेट बाजारों में खेल की पहुंच बढ़ाने, नए देशों में भागीदारी को प्रोत्साहित करने और विकास के अवसर उपलब्ध कराने की उसकी दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है।

वित्तीय मोर्चे पर आईसीसी बोर्ड ने क्रिकेट वेस्टइंडीज को सदस्य बोर्ड के संचालन और वित्तीय जरूरतों के समर्थन के लिए 1.282 करोड़ अमेरिकी डॉलर (12.82 मिलियन डॉलर) का ऋण मंजूर किया। इसके साथ ही बोर्ड ने विभिन्न सदस्य देशों से जुड़े प्रशासनिक और नियामकीय मुद्दों की भी समीक्षा की।

श्रीलंका क्रिकेट के मामले में आईसीसी ने संशोधित संविधान की दिशा में हुई प्रगति का स्वागत किया, लेकिन जल्द चुनाव कराने की आवश्यकता दोहराई। जब तक चुनाव नहीं हो जाते, श्रीलंका क्रिकेट को आईसीसी बोर्ड बैठकों में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, क्रिकेट कनाडा के निलंबन को हटाने के लिए आवश्यक पुनर्बहाली शर्तों को भी मंजूरी दी गई। साथ ही, तमीम इकबाल की बीसीबी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति को औपचारिक मान्यता दी गई और सदस्यता मानकों के उल्लंघन पर फ्रांस क्रिकेट को ‘ऑन नोटिस’ रखने का फैसला भी लिया गया।

–आईएएनएस

पीएके

[ad_2]

Related Articles

Latest News