'शी चिनफिंग : चीन का शासन' के पांचवें खंड के प्रचार के लिए किर्गिस्तान में कार्यक्रम आयोजित


बीजिंग, 14 जुलाई (आईएएनएस)। ‘शी चिनफिंग : चीन का शासन’ के पांचवें खंड के प्रचार के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रतिभागियों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर, चीन और किर्गिस्तान के सभी वर्गों के लोगों के साथ-साथ एससीओ परिवार के प्रतिनिधियों के बीच ‘शी चिनफिंग : चीन का शासन’ के पांचवें खंड पर विचारों का आदान-प्रदान और चर्चा करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह महत्वपूर्ण पुस्तक चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण के सिद्धांत और अभ्यास की व्यवस्थित व्याख्या करती है और मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लिए चीन के दृष्टिकोण और योजना को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करती है। यह न केवल चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण और समकालीन चीन को समझने के लिए एक प्रामाणिक कृति है, बल्कि चीन और किर्गिस्तान के बीच शासन संबंधी अनुभवों के आदान-प्रदान को गहरा करने और विकास रणनीतियों के सामंजस्य को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी प्रदान करती है।

इस कार्यक्रम का आयोजन चीनी राज्य परिषद के प्रेस कार्यालय, चीन के विदेशी भाषा प्रकाशन प्रशासन और किर्गिस्तान स्थित चीनी दूतावास द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में चीन और किर्गिस्तान दोनों देशों के राजनीतिक दलों, मीडिया, थिंक टैंक और अन्य क्षेत्रों के लगभग 300 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News