महिलाओं के लिए खुद को उसी रूप में स्वीकारना जरूरी, जैसी वे हैं : स्मृति ईरानी


मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री और राजनेता स्मृति ईरानी ने नारीत्व और व्यक्तित्व का जश्न मनाते हुए महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायक संदेश शेयर किया है।

‘वोइला’ गीत का जिक्र करते हुए, जिसे मूल रूप से बारबरा प्रावी ने गाया था और बाद में एमा ने लोकप्रिय बनाया, स्मृति ने महिलाओं से खुद को उसी रूप में स्वीकार करने का आग्रह किया, जैसी वे हैं। उन्होंने महिलाओं को अपनी सच्चाई बोलने और कभी भी खुद पर शक करके अपनी अहमियत कम न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दुनिया को उनकी जरूरत उसी रूप में है, जैसी वे हैं।

एक देवी की आधुनिक पेंटिंग के पास बैठी अपनी तस्वीर साझा करते हुए स्मृति ने लिखा, “बारबरा प्रावी ने यह गीत गाया था और एमा ने इसे लाखों लोगों के दिलों तक पहुंचाया। दो असाधारण महिलाएं, दो अलग-अलग सफर और एक ऐसी याद, जो हमेशा ताजा रहेगी।”

उन्होंने कहा कि हर महिला की आवाज़ सुने जाने लायक होती है।

स्मृति ने आगे कहा, “यह एक ऐसी कहानी है, जिसे बताया जाना चाहिए। एक ऐसी ज़िंदगी है, जिसे देखा और समझा जाना चाहिए। एक ऐसा जज़्बा है, जिसकी सराहना की जानी चाहिए। हम अक्सर अपनी ज़िंदगी का बड़ा हिस्सा दुनिया की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश में बिता देते हैं। ऐसे में कई बार हम उस शांत हिम्मत को भूल जाते हैं, जो सिर्फ खुद जैसा बनने के लिए जरूरी होती है।”

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “अगर आज आप खुद पर शक कर रहे हैं, यह सोच रहे हैं कि क्या आप पर्याप्त हैं, या किसी और की सोच के अनुसार खुद को बदलने या छोटा करने की कोशिश कर रहे हैं, तो ऐसा न करें।”

उनके मुताबिक, अपनी जगह बनाओ। सच कहो। अपने ज़ख्मों को अपनाओ। अपनी ताकत का जश्न मनाओ।

एक्ट्रेस ने कहा कि दुनिया को किसी और की नकल नहीं चाहिए, उसे आपकी जरूरत है। इसलिए खुद जैसे हैं, वैसे ही रहें। मैं भी अपनी पहचान के साथ आपके सामने हूं।

स्मृति ने हाल ही में “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” के दूसरे संस्करण में तुलसी विरानी की अपनी पुरानी भूमिका दोहराई है। इस शो का पहला संस्करण साल 2000 में प्रसारित हुआ था।

यह पारिवारिक ड्रामा तुलसी विरानी और प्रभावशाली विरानी परिवार की कहानी पर आधारित है। इसके पहले संस्करण में स्मृति ईरानी, अमर उपाध्याय, रोनित रॉय, सुधा शिवपुरी, अपरा मेहता, मंदिरा बेदी, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान और मौनी रॉय सहित कई कलाकारों ने अभिनय किया था।

करीब 25 वर्ष बाद इस धारावाहिक का रीप्राइज्ड संस्करण अगस्त 2025 में प्रसारित हुआ।

–आईएएनएस

एसएचके/एएस


Related Articles

Latest News