ली छ्यांग ने राज्य परिषद की पार्टी समूह बैठक की अध्यक्षता की


बीजिंग, 4 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 1 जुलाई को राज्य परिषद की पार्टी समूह बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सीपीसी की केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग के चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में समारोह में दिए गए अहम भाषण और शी चिनफिंग की पार्टी निर्माण की विचारधारा का अध्ययन किया गया।

बैठक में कहा गया है कि सीपीसी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में समारोह में शी चिनफिंग द्वारा दिए गए भाषण में पिछले 105 सालों में सीपीसी के नेतृत्व में चीन के विभिन्न जातीय लोगों के व्यापक प्रयास के संदर्भ में मिली महान उपलब्धियों का सिंहावलोकन किया गया।

भाषण में सुधार, विकास, स्थिरता, घरेलू राजनीति, विदेश नीति, प्रतिरक्षा और पार्टी, देश व सेना के शासन आदि से जुड़े विषय शामिल हुए। यह सभी चीनी लोगों के लिए नई यात्रा में योगदान करने का मार्गदर्शन है।

बैठक में कहा गया है कि शी चिनफिंग की पार्टी निर्माण की विचारधारा नए युग में शी चिनफिंग की चीनी विशेषता वाले समाजवाद की विचारधारा का महत्वपूर्ण भाग है। इसका मजबूत पार्टी और मजबूत देश के निर्माण के लिए बहुत अधिक व्यावहारिक और दीर्घकालिक मार्गदर्शक महत्व है। राज्य परिषद के पार्टी समूह और विभिन्न विभागों को इसका ध्यान से अध्ययन करना होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News