भांजे की हत्या करने वाली दो सगी बहनों को आजीवन कारावास की सजा


ग्रेटर नोएडा, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर कोर्ट ने बुधवार को दो सगी बहनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सूरजपुर कोर्ट में यह मामला 2020 से चल रहा था। दोनों सगी बहनों ने अपने ननद के तानों से तंग आकर अपने भांजे की हत्या कर दी थी, जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और मुकदमा चलाया जा रहा था।

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित खेड़ी भनौता गांव में अपने सगे भांजे की हत्या करने वाली पिंकी और रिंकी को जिला न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों ने 30 सितंबर 2020 की सुबह तकिया से मुंह दबाकर भांजे भाव्यांश की हत्या कर दी थी। दोनों रिश्ते में दिव्यांश की मामी लगती हैं।

ननद के ताने से तंग आकर दोनों ने घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया था और तब से दोनों जेल में बंद थी।

इनका केस लगातार सूरजपुर कोर्ट में चल रहा था। पुलिस ने भी अपनी तरफ से साक्ष्य जुटाए और दोनों के खिलाफ कड़ी पैरवी की। तीन सालों से यह कैसे लगातार चल रहा था और अब कोर्ट ने इसमें फैसला सुनाया है। जिला न्यायालय ने दोनों पर 15 हज़ार का अर्थ दंड भी लगाया है।

–आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम


Related Articles

Latest News