UP: सपा सरकार बनने पर अयोध्या को बनाएंगे अनुपम धार्मिक नगरी, राम मंदिर चंदा विवाद के बीच अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान

राम मंदिर चढ़ावा और चंदा विवाद के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए ऐलान किया है कि यदि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो अयोध्या को दुनिया की सबसे उत्कृष्ट धार्मिक नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आस्था, आध्यात्मिकता और सनातन परंपराओं के अनुरूप अयोध्या का समग्र विकास करेगी।

भाजपा का लंकाकांड अयोध्या में ही होगा – अखिलेश यादव

राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए सपा प्रमुख ने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि “भाजपा का लंकाकांड अयोध्या में ही होगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर के चढ़ावे और चंदे से जुड़े विवाद ने भाजपा के कथित “दानभक्तों” का असली चेहरा उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान की शक्ति ने सच्चाई सामने ला दी है और अब भाजपा के अहंकार का अंत होना तय है।

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जो सरकार यह दावा करती थी कि उसके शासन में इस्तीफे नहीं होते, अब उसी सरकार में चढ़ावा और चंदा विवाद के बाद इस्तीफे सामने आ रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जनता कह रही है कि भाजपा नेता “इस्तीफा” नहीं बल्कि “त्यागपत्र” देने की बात कर रहे हैं।

Related Articles

Latest News