Ayodhya : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन, श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की शिकायत पर आठ नामजद के खिलाफ FIR दर्ज

राम मंदिर में चढ़ावे और दान सामग्री से जुड़ी कथित चोरी और अनियमितताओं के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। विशेष जांच दल (एसआईटी) की शुरुआती जांच रिपोर्ट के आधार पर राम जन्मभूमि कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह एफआईआर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर दर्ज की गई है। हालांकि, एफआईआर में कोई बड़ा नाम शामिल नहीं है।

SIT की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, एसआईटी की प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति की गई थी। इसके बाद राम जन्मभूमि कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर दर्ज होने के साथ ही मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

आठ नामजद आरोपियों पर मुकदमा

पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में  रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, मनीष यादव, राम शंकर मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, अविनाश शुक्ला, लवकुश मिश्रा, सुभाष,और करुणेश समेत कुल आठ लोगों को नामजद किया गया है। हालांकि, एफआईआर में कोई बड़ा नाम शामिल नहीं है। शिकायत में चढ़ावे और दान सामग्री के रखरखाव एवं उससे जुड़ी कथित अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। राम जन्मभूमि कोतवाली पुलिस ने आठों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 

ट्रस्ट सदस्य ने दर्ज कराई शिकायत

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन ने शिकायत देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसआईटी ने प्रारंभिक जांच की और अपनी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंपी। रिपोर्ट में दर्ज तथ्यों के आधार पर मुकदमा कायम किया गया है।

Related Articles

Latest News