आईसीसी रैंकिंग: रूट और हेनरी शीर्ष पर, टेस्ट, वनडे और टी20 के टॉप-5 बल्लेबाजों, गेंदबाजों और ऑलराउंडरों की सूची पर डालें नजर


नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी और भारतीय कप्तान शुभमन गिल को बड़ा फायदा हुआ है।

आईसीसी द्वारा जारी बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज रूट पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 46 और 77 की पारी खेलने वाले रूट 2 स्थान ऊपर चढ़कर पहले स्थान पर पहुंचे हैं। हैरी ब्रूक एक स्थान नीचे फिसलकर दूसरे और ट्रेविस हेड एक स्थान नीचे फिसलकर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ चौथे और श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस पांचवें स्थान पर हैं।

द ओवल टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड के बड़ी जीत दिलाने वाले तेज गेंदबाज मैट हेनरी टेस्ट रैंकिंग में 6 स्थान की छलांग लगाते हुए पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके संयुक्त रूप से भारत के जसप्रीत बुमराह हैं। हेनरी और बुमराह के अंक समान हैं।

टेस्ट ऑलराउंडर्स में भारत के रवींद्र जडेजा पहले, इंग्लैंड के मार्को जानसेन दूसरे, बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज तीसरे, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क चौथे और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स पांचवें स्थान पर हैं।

आईसीसी की वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल को फायदा हुआ है। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले गिल 3 स्थान की छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर आ गए हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल पहले, भारत के विराट कोहली तीसरे, भारत के रोहित शर्मा चौथे, और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान पांचवें स्थान पर हैं।

वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान पहले, पाकिस्तान के अबरार अहमद दूसरे, इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर तीसरे, दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज चौथे और श्रीलंका के महिश तिक्षाणा पांचवें स्थान पर हैं।

वनडे ऑलराउंडरों में अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजाई पहले, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा दूसरे, बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज तीसरे, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी चौथे और न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल पांचवें स्थान पर हैं।

टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के अभिषेक शर्मा पहले, भारत के ईशान किशन दूसरे, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे, इंग्लैंड के फिल साल्ट चौथे और श्रीलंका के पाथुम निसांका पांचवें स्थान पर हैं।

टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान पहले, भारत के वरुण चक्रवर्ती दूसरे, पाकिस्तान के अबरार अहमद तीसरे, इंग्लैंड के आदिल राशिद चौथे और भारत के जसप्रीत बुमराह पांचवें स्थान पर हैं।

टी20 ऑलराउंडरों की सूची में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा पहले, भारत के हार्दिक पांड्या दूसरे, पाकिस्तान के साईम अयूब तीसरे, नेपाल के दिपेंद्र सिंह एरे चौथे और वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज पांचवें नंबर पर हैं।

–आईएएनएस

पीएके


Related Articles

Latest News