अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय से सेहत और पोषण की दुनिया में एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में खाद्य एवं पोषण विभाग की पोस्ट ग्रेजुएट (स्नातकोत्तर) शोध छात्रा साक्षी पाण्डेय ने अलसी (Flaxseed) से एक नया और पूरी तरह से पौध-आधारित दूध (फ्लैक्ससीड मिल्क) तैयार किया है।
यह अनोखा आविष्कार उन लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है जो लैक्टोज इनटोलरेंस (दूध न पच पाना), मिल्क प्रोटीन एलर्जी या आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।
कुलपति ने सराहा, दिए कमर्शियल उत्पादन के टिप्स
साक्षी ने यह महत्वपूर्ण वैज्ञानिक सफलता अपनी शोध सलाहकार और सह-प्राध्यापक डॉ. ममता कुमारी के कुशल मार्गदर्शन में हासिल की है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने छात्रा के इस बेहतरीन नवाचार की जमकर सराहना की और इस अलसी के दूध को बाजार में व्यावसायिक (कमर्शियल) तौर पर उतारने के लिए कई उपयोगी टिप्स भी दिए।
स्वाद और सेहत में ‘सोया मिल्क’ से भी आगे
इस शोध के दौरान तैयार किए गए अलसी के दूध का कड़े वैज्ञानिक मानकों (9-पॉइंट हेडोनिक स्केल) पर संवेदी मूल्यांकन किया गया, जिसमें उपभोक्ताओं ने इसे बेहद पसंद किया। इसके बाद इस दूध के दो मूल्य-संवर्धित (Value-added) वेरिएंट विकसित किए गए:
