लखनऊ: अग्निकांड के बाद के बाद योगी सरकार का बड़ा एक्शन, कई कोचिंग सेंटर्स सील, सुरक्षा जांच तेज

राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग संस्थान में हुए दर्दनाक अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद प्रदेशभर में कोचिंग संस्थानों, अस्पतालों, होटलों, लाइब्रेरी और बहुमंजिला इमारतों की सुरक्षा जांच का व्यापक अभियान शुरू कर दिया गया है। शुरुआती जांच में फायर सेफ्टी, इमरजेंसी एग्जिट, भवन मानकों और पंजीकरण से जुड़ी गंभीर खामियां सामने आई हैं। कई जिलों में कोचिंग संस्थानों को सील किया गया है, जबकि सैकड़ों संस्थान जांच के दायरे में हैं।

अलीगंज अग्निकांड के बाद शासन का बड़ा अभियान

अलीगंज में हुए अग्निकांड के बाद यह सवाल खड़ा हो गया कि प्रदेशभर में संचालित हजारों कोचिंग संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा कितनी सुनिश्चित है। घटना के बाद शासन ने किसी भी प्रकार की लापरवाही पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए जिलाधिकारियों, विकास प्राधिकरणों, पुलिस, अग्निशमन विभाग और विद्युत सुरक्षा इकाइयों को संयुक्त निरीक्षण के निर्देश दिए।जांच अभियान का फोकस उन संस्थानों पर रखा गया है जहां बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई करते हैं, लेकिन सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हो रहा।

Related Articles

Latest News